विदेश

रूस के राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ सैन्य विद्रोह की चेतावनी

मॉस्को । रूस के कमांडर इगोर गिरकिन ने चेतावनी दी है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ वैगनर ग्रुप सैन्य विद्रोह कर सकता है। उल्लेखनीय है कि वैगनर ग्रुप प्राइवेट आर्मी का संचालन करता है। इसके प्रमुख येवेगेनी प्रिगोझिन हैं। येवेगेनी प्रिगोझिन कभी पुतिन के करीबी रहे हैं।

वैगनर ग्रुप की आर्मी यूक्रेन के बाखमुत में तैनात है। येवेगेनी का आरोप है कि व्लादिमीर पुतिन उनके सैनिकों की कोई मदद नहीं कर रहे। इसलिए वह अपने सैनिकों को यूक्रेन के मोर्चे से हटा सकते हैं। रूसी कमांडर इगोर गिरकिन का कहना है कि अगर शीर्ष नेतृत्व से बात किए बिना येवेगेनी अपने सैनिकों को मोर्चे से हटाते हैं तो इसे सैन्य विद्रोह ही माना जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button