कानपुर

श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर निकाली समर्पण निधि जन जागरण अभियान यात्रा

जन एक्सप्रेस/कानपुर नगर। श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समर्पण निधि जन जागरण अभियान यात्रा रविवार को हुई जिसमें राम भक्तों और स्वयंसेवकों द्वारा जय श्रीराम के नारे लगाए गए। लाल कॉलोनी, सफेद कॉलोनी, निराला नगर, साकेत नगर, केशव नगर से होते हुए शैलक माता के मंदिर में समाप्त हुए इस समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी, भाजपा बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास दुबे मौजूद रहे तथा कार्यक्रम का संचालन कविताई के महामंत्री किंजल्क त्रिवेदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर कविताई के संस्थापक डॉक्टर ओम प्रकाश शुक्ला और संयोजक डॉक्टर दिवाकर मिश्रा ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए भगवान राम का पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कानपुर प्रांत के शारीरिक प्रमुख ओमकार, छत्रसाल नगर के नगर संघचालक मनमोहन, सह नगर संघचालक अरुण, भाजपा निराला नगर मंडल उपाध्यक्ष सुखवंत सिंह, आईटी संयोजक दिनेश त्रिवेदी, बूथ प्रभारी धीरज वर्मा, मंडल महामंत्री ब्रज मिश्रा, हरि स्वरूप तिवारी और विजय प्रांत आदि मौजूद रहे।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button