खाना-खज़ाना
व्रत के लिए इस तरह बनाएं हरी चटनी
व्रत के दौरान अमूमन लोगों को अपने खान-पान पर अतिरिक्त ध्यान देना पड़ता है। दरअसल, जब हम व्रत रखते हैं तो उस दौरान कई चीजों को खाने पर प्रतिबंध होता है। ऐसे में पूरा दिन काफी अजीब लगता है। लेकिन अगर आप व्रत के दौरान भी नियमों को तोड़े बिना अपने टेस्ट बड का ख्याल रखना चाहते हैं तो ऐसे में व्रत के लिए हरी चटनी बना सकते हैं। यह ग्रीन चटनी व्रत के दौरान खाई जाने वाली किसी भी चीज का स्वाद कई गुना बढ़ा देंगे। तो चलिए आज इस लेख में हम जानते हैं व्रत के दौरान खाई जाने वाली हरी चटनी बनाने का तरीका-






