वायरल वीडियो पर कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मारपीट के मामले में दो बाल अपचारी सहित चार गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना कोतवाली पुलिस ने मारपीट की घटना में संलिप्त चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो बाल अपचारी भी शामिल हैं। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।
घटना का विवरण
दिनांक 13 दिसंबर 2025 को थाना कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें बाबा के भेष में मौजूद दो व्यक्तियों के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट की जा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए दोनों पीड़ितों को थाना कोतवाली लाया।
पीड़ित साधु विवेक पुत्र रामसरन निवासी जोगीपुर, थाना कोतवाली सिटी जनपद हरदोई की तहरीर पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0-368/25 धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पीड़ितों का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया।*
पुलिस की कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली पुलिस टीम ने जांच के दौरान दो बाल अपचारियों सहित कुल चार आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1. कृष सोनकर पुत्र संजय सोनकर, निवासी मछलीशहर पड़ाव, थाना कोतवाली, जौनपुर
2. सूरज सोनकर पुत्र श्यामजी सोनकर, निवासी रुहट्टा, थाना कोतवाली, जौनपुर
3. बाल अपचारी – 1 (नाम गोपनीय)
4. बाल अपचारी – 2 (नाम गोपनीय)
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक राहुल रंजन,उपनिरीक्षक सुनील यादव,हेड कांस्टेबल राकेश कुमार सिंह,कांस्टेबल राजीव नयन त्रिवेदी,हेड कांस्टेबल सोमेश कुमार,(थाना कोतवाली, जनपद जौनपुर)






