उत्तर प्रदेशबहराइचराजनीतिविचार

घोसी विधानसभा हम समीकरण बिगड़ने से हारे: डिप्टी सीएम

जायसवाल महासभा के सम्मेलन जुटे कई प्रांतों के लोग,विभिन्न समाज को भी मंच से किया गया सम्मानित

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

बहराइच। अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा का राष्ट्रीय सम्मेलन रविवार को हरियाली रिसार्ट में आयोजित हुआ। इसमें मध्य प्रदेश, मुंबई, गुजरात, हरियाणा, उड़ीसा, दिल्ली, पश्चिम बंगाल समेत अन्य कई राज्यों से महासभा के लोग शामिल होने पहुंचे।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि घोसी विधानसभा में कुछ समीकरण बिगड़ने से हमारी पार्टी की हार हुई, इसे लेकर सपा के अखिलेश यादव फूले नहीं समा रहे हैं। मगर आगे भाजपा ही परचम लहराएगा। कहा कि जायसवाल समाज समेत सभी वर्ग का सम्मान भाजपा में ही सुरक्षित है।

औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्त ‘नंदी’ व नगर विकास राज्यमंत्री राकेश कुमार राठौर ‘गुरू जी’ एवं दिव्यांगजन विभाग के राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि किसी भी समाज की एकजुटता उसके विकास की परिचायक होती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने कहा कि यूपी में राष्ट्रीय सम्मेलन पहली बार हो रहा है। यह काफी महत्वपूर्ण है।

महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, महामंडलेश्वर रवि गिरि महराज, ब्लाक प्रमुख शिवम जायसवाल, पूर्व जिपं सदस्य पुरुषोत्तम सिंह जायसवाल ने डिप्टी सीएम व अन्य अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए। डिप्टी सीएम यहां के बाद चंदनापुर सिकड़िया गांव में दिनेश मौर्य के आवास भी गए। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी मोनिका रानी, एसपी प्रशांत वर्मा, विधायक सुभाष त्रिपाठी, रामनिवास वर्मा आदि के साथ बैठकर 47 समूहों को 10 करोड़ के चेक, आवास की चाभी आदि का वितरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button