खेल
भारत के पहले अभ्यास सत्र में कोहली ने दिखाए इरादे
गेंदबाजों पर पुल शॉट जमाना हो या फिर स्पिनरों के सामने आगे बढ़कर खेलना, विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 श्रृंखला से पहले रविवार को यहां जमकर अभ्यास किया और अपने इरादे भी स्पष्ट किए। कोहली नेट पर अभ्यास करने वाले पहले बल्लेबाजों में से एक थे। उनका ध्यान पूरी तरह से शार्ट पिच गेंदों को खेलने पर था। उन्होंने 45 मिनट के सत्र में कई उठती हुई गेंदों का सामना किया। कोहली ने एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जमाकर फॉर्म में वापसी की और अब वह पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहते हैं।






