वायरल

फरेंदा एसडीएम प्रतिक्षा त्रिपाठी का, लखीमपुर-खीरी ट्रांसफर

जनता को खल गया एसडीएम प्रतिक्षा त्रिपाठी का तबादला, जनता के दिलों पर छोड़ी अमिट छाप

जन एक्सप्रेस/महराजगंज : फरेंदा उपजिलाधिकारी (एसडीएम) प्रतिक्षा त्रिपाठी का स्थानांतरण उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लखीमपुर-खीरी जिले में कर दिया गया है। बीते रविवार रात शासन ने 127 उपजिलाधिकारियों के तबादले किए, जिसमें प्रतिक्षा त्रिपाठी का नाम भी शामिल था। उनके तबादले की खबर से क्षेत्र की जनता मायूस हो गई। फरेंदा में अपने अल्प कार्यकाल में उन्होंने जनता के बीच गहरी छाप छोड़ी। बताते चले कि महराजगंज के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जनपद का जब कार्यालय संभाला तो उन्होंने महराजगंज जनपद के कई एसडीएम का कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। इसी में एक चर्चित नाम एसडीएम प्रतिक्षा त्रिपाठी का था जिनको जिलाधिकारी ने महराजगंज से फरेंदा का कार्यभार सौंपा। कम ही समय में प्रतिक्षा त्रिपाठी ने फरेंदा क्षेत्र में लोगों के दिलो में जगह बनाने में कामयाब रही और शासन की मंशा पर खरा उतरने का पूरा प्रयास भी किया।

जनसेवा और सख़्त प्रशासन की मिसाल :
एसडीएम प्रतिक्षा त्रिपाठी अपने कार्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और आम लोगों के लिए सुलभ रहने के लिए जानी जाती हैं। उनकी सख़्ती और संवेदनशीलता दोनों ने ही प्रशासनिक कामकाज को नई दिशा दी। शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने में उनकी सक्रियता की सराहना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भी की है।

जनता ने दी विदाई, प्रशासन ने सराहा :
एसडीएम प्रतिक्षा त्रिपाठी के कार्य के प्रति समर्पण को न केवल आम नागरिकों बल्कि प्रशासनिक अधिकारियों ने भी सराहा है। विदाई के समय क्षेत्रवासियों ने कहा कि ऐसी अधिकारी बिरले ही मिलती हैं, जिन्होंने सच्चे अर्थों में “जन सेवा” को अपनी प्राथमिकता बनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button