खेल

भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे लवलीना और शिव थापा

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन और शिव थापा बुधवार को यहां जोर्डन के अम्मान में एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे। भारत के 12 मुक्केबाज फाइनल में जगह बनाने के लिए चुनौती पेश करेंगे। महिला वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले बुधवार से खेले जाएंगे जबकि पुरुष वर्ग के अंतिम चार के मुकाबले गुरुवार को होंगे। तोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना पहली बार अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में 75 किग्रा वर्ग में चुनौती पेश कर रही हैं।

सेमीफाइनल में कोरिया की सियोंग सुयिओन से भिड़ेंगी। विश्व चैंपियनशिप 2022 की कांस्य पदक विजेता परवीन (63 किग्रा) को मंगोलिया की उरानबिलेग शिनेतसेतसेग से भिड़ना है जबकि प्रतियोगिता में पदार्पण कर रही प्रीति (57 किग्रा) तोक्यो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता जापान के इरी सेना के खिलाफ उतरेंगी। इसके अलावा चार अन्य भारतीय महिला मुक्केबाज अल्फिया पठान (81 किग्रा से अधिक), स्वीटी(81 किग्रा), अंकुशिता बोरो (75 किग्रा) और मीनाक्षी (52 किग्रा) भी फाइनल में जगह बनाने के लिए दावा पेश करेंगी।

प्रतियोगिता में छठा पदक सुनिश्चित करके एशियाई चैंपियनशिप के सबसे सफल मुक्केबाज बने शिव थापा (63.5 किग्रा) पुरुष वर्ग के अंतिम चार मुकाबले में एशियाई चैंपियनशिप के दो बार के पदक विजेता ताजिकिस्तान के बखोदुर उस्मोनोव से भिड़ेंगे।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button