देश

नक्सलियों ने की पुलिस जवान की गोली मारकर हत्या

छत्तीसगढ़:  नक्सल प्रभावित बस्तर जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने पुलिस जवान की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के मारडुम थाना क्षेत्र के मारीकोडरी गांव के करीब संदिग्ध नक्सलियों ने रेखा घाटी शिविर में पदस्थ आरक्षक नेवरू बेंजाम (32) की गोली मारकर हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस को पता चला है शाम आरक्षक बेंजाम अपने परिजनों के साथ मारीकोडरी गांव में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह करीब 04:30 बजे अज्ञात व्यक्ति ने मारीकोडर आश्रम के पीछे कार्यक्रम स्थल में बेंजाम की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि घटना में माओवादियों के शामिल होने की आशंका है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button