देश

गौ रक्षा क्रांति द्वारा जिला आगरा की तहसील खेरागढ़ में मनोनीत किए गए पदाधिकारी

Listen to this article
आगरा।  गौ रक्षा क्रांति द्वारा जिला आगरा की खेरागढ़ तहसील में पदाधिकारियों का चयनित किया गया जिसमें खेरागढ़ तहसील अध्यक्ष रविकांत कुशवाहा जी को पदाधिकारी घोषित किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में  गौ रक्षा क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह मुखिया जी एवं राजेश ठाकुर  धर्मेश फौजदार प्रदेश प्रवक्ता  एवं अन्य पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे इस आयोजन में गौ रक्षा क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह मुखिया जी ने आयोजित कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों को गौ माता की सेवा करने के लिए जागरूक किया एवं सभी से विनती की  हम सभी मिलकर लाचार एवं विकलांग गायों की निस्वार्थ सेवा करें क्योंकि गौमाता हमारे देश की राष्ट्रीय माता है उन्होंने यह भी कहा कि हम सन 2007 से इस संगठन से जुड़े हुए हैं और हमारे संगठन में 29 जिलों के लोग गौ सेवा में हमेशा तत्पर रहते हैं एवं गरीब असहाय लोगों को हम सभी पदाधिकारी जरूरत के समय हर वक्त उनका साथ देते हैं एवं सर्दियों के समय हम गरीब असहाय लोगों को कमल भी वितरण करते हैं उन्होंने उत्तर प्रदेश शासन पर निशाना साधते हुए कहा कि आज हमारे देश में गौमाता दर दर की ठोकर खाते हुए फिर रही है  प्रशासन अगर चाहे तो हमारे देश की गौ माता के लिए बहुत कुछ कर सकता है मगर हम अपने संगठन की तरफ से हर तरह से यही कोशिश करेंगे कि किसी भी गौ माता को कोई भी परेशानी का सामना करना पड़ सके हम लाचार गौ माताओं का इलाज करते हैं हमें जहां कहीं भी गौ माता लाचार स्थिति में मिलती है हमारे संगठन के लोग तुरंत वहां पहुंचकर गौ माता की सेवा में जुड़ जाते हैं

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button