कानपुर

‘विपक्षी दल कृषि बिल के रूप में देश के किसानों को कर रहे गुमराह’

Listen to this article

जन एक्सप्रेस संवाददाता
कानपुर देहात। प्रदेश की भाजपा सरकार ने सूबे में चहुमुखी विकास कराया है। विपक्षी दल नए कृषि बिल के रूप में देश के किसानों व जनता को गुमराह कर रहे हैं। जनता इन सभी दलों के चेहरों की असलियत जान गई है। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने कम्बल वितरण समारोह में कही।
मंगलवार को जनपद की देवभूमि काशीपुर रूरा में ग्राम पंचायत में हनुमान गड़ी मंदिर मैदान में विशाल कम्बल वितरण का आयोजन समाजसेवी व युवा भाजपा नेता हेमन्त सिंह गौर हेमू के द्वारा कराया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान का कार्यक्रम संयोजक हेमन्त सिंह गौर हेमू व टीम हेमू ने फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उमड़े जनमसूह को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा दयाशंकर सिंह ने कहा कि भाजपा सर्वसमाज के हितों की बात करती है। इस पार्टी में वंशवाद को जगह नही है। प्रदेश व देश की जनता अब यह जान चुकी है कि भाजपा ही केवल विकास की बात करती है जबकि अन्य पार्टियां वंशवाद की राजनीति करती हैं। वही उन्होंने समाजसेवी हेमन्त सिंह गौर हेमू द्वारा ग्राम पंचायत के लोगों के सम्मान समारोह व कम्बल वितरण समारोह की भूरि भूरि प्रसंशा की। वही, भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी एजेंडे में किये गए सभी वादे पूरे किए है। पीएम मोदी गरीब किसानों के दर्द को समझते हैं। आज बिना किसी भी पक्षपात के किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाएं जन जन तक पहुंच रही हैं। भाजपा की बढ़ती ताकत से विपक्षी दल बौखलाए हैं। नए कृषि बिल को लेकर देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। वही क्षेत्रीय अध्यक्ष पूनम संखवार ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में भाजपा अधिकृत प्रत्याशी को जिताएँ। पूर्व जिलाध्यक्ष मदन पांडेय,मलखान सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष केपी सिंह,पंकज दुबे ने लोगों को सम्बोधित किया। इस दौरान काशीपुर ग्राम पंचायत के सभी मजरों से आये करीब 4000 लोगों शाल ओढाकर सम्मानित किया व कम्बल वितरित किये। इस मौके पर प्रमुख रूप से ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक द्विवेदी, बबलू कटियार, परवेश कटियार, अंशू त्रिपाठी, रजोल शुक्ला, सतीश शुक्ला, चंद्रकुमार शुक्ला बब्लू आदि लोग उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button