मामूली विवाद में लाइनमैन की पिटाई के घायल की इलाज के दौरान मौत

जन एक्सप्रेस / शाहगंज: शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत छताई गांव में मामूली विवाद को लेकर गांव के ही मनबढों ने बीते चार अगस्त को प्राइवेट लाइनमैन को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसका उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, घटना से पूरे गांव में आक्रोश फैल गया।
बददौपुर गांव निवासी 30 वर्षीय कमलेश पुत्र रामकरन प्राइवेट लाइनमैन था। बीते 4 अगस्त को वह छताई गांव में लाइन बनाने गया था। इसी दौरान कुछ मनबढ़ युवकों से मामूली विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपितों ने उसे बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में उसे नगर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराए थे। जहां बुधवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में सन्नाटा पसर गया।
मृतक अपने पीछे पत्नी नीता देवी, एक बेटा और तीन बेटियां छोड़ गया है। परिवार के सामने अब रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।






