देश

पैथोलॉजी कर्मचारी की गला घोंटकर की हत्या, किले के पास मिला शव

Listen to this article
आगरा। थाना रकाबगंज क्षेत्र मे पैथोलाजी लैब के कर्मचारी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शव आगरा किला के पास अंबेडकर पार्क में पड़ा मिला है। हत्या की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।
शाहगंज क्षेत्र के जगनेर रोड स्थित शिव नगर पुलिया निवासी 44 वर्षीय डब्बू सिंह ट्रांस यमुना कालोनी में एक पैथोलाजी लैब में कर्मचारी थे। गुरुवार सुबह वह घर से लैब के लिए निकले थे। रात को वापस घर नहीं पहुंचे। उनका मोबाइल स्विच आफ था। परिवार के लोगों ने रातभर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह नौ बजे आगरा किला के पास स्थित आंबेडकर पार्क में उनका शव पड़ा मिला।  डब्बू के गले पर निशान हैं। पुलिस को आशंका है कि गुरुवार रात को लैब से घर लौटते समय उनकी किसी ने गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद पार्क में ही शव पड़ा छोड़ दिया। सूचना मिलते ही एसएसपी बबलू कुमार और एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद मौके पर पहुंचे। पुलिस आंबेडकर पार्क के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। यह देखा जा रहा है कि डब्बू वहां से किस समय निकला। उनके साथ और कौन था? इसकी जानकारी करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक के परिवार ने किसी भी रंजिश से इन्कार किया है। इसलिए अभी तक हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि युवक की हत्या कर शव पार्क में फेंका गया है। हत्याकांड के पर्दाफाश के लिए थाने की टीम के साथ ही क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम भी लगाई गई है। जल्द ही हत्याकांड का पर्दाफाश किया जाएगा।
Attachments area

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button