पत्रकारों व ग्रामीणों के सवालों में घिरे BDO, अचानक देर रात गांव में पहुंचे थे मीटिंग करने

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : जलालपुर विकास खंड के नहोरा गांव में देर रात मीटिंग करने पहुंचे खंड विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद व ग्राम पंचायत अधिकारी पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल। ग्रामीणों का कहना है कि आखिर गांव में देर रात चोरी-चोरी खंड विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी आकर प्रधान के साथ ऐसी कौन सी मीटिंग कर रहे है जो सदस्यों को भी मीटिंग में बुलाना उचित नहीं समझा जा रहा है। जब की ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी से गांव के रास्तों को लेकर भी सवाल किए लेकिन खंड विकास अधिकारी ने उन बातों को महत्व नहीं दिया। जब की ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान ऋषि राज यादव पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया है।
ग्रामीणों का कहना है कि नहोरा में खंड विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद व सचिव की मिलीभगत से ग्राम प्रधान भ्रष्टाचार कर रहा है। गांवजा विकास न कर के गांव ने कागजों पर काम दिखा कर पैसा निकाला जा रहा है। सवाल यह उठता है कि आखिर देर रात खंड विकास अधिकारी ने गांव में आकर किस मुद्दे पर मीटिंग किया है ऐसा क्या कार्य गांव में हुआ है जिसे चोरी छुपे आकर देखा जा रहा और ग्रामीणों से छुपाया जा रहा है।






