उत्तर प्रदेशचित्रकूट

नेत्र सेवा को मिला राष्ट्रीय सम्मान: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पद्मश्री से सम्मानित डॉ. बी.के. जैन

चित्रकूट, जन एक्सप्रेस संवाददाता | देशभर के नेत्र चिकित्सा जगत और खासतौर पर चित्रकूट क्षेत्र के लिए आज एक ऐतिहासिक और गर्व से भरा दिन है। सदगुरु नेत्र चिकित्सालय, जानकीकुंड (चित्रकूट) के निदेशक और ट्रस्टी डॉ. बी.के. जैन को अंधत्व निवारण के क्षेत्र में 50 वर्षों के अतुलनीय योगदान हेतु भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित गया।

आज शाम 6 बजे राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के कर-कमलों से डॉ. जैन को यह प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान प्रदान किया गया। चिकित्सा क्षेत्र में यह सम्मान डॉ. जैन के निःस्वार्थ सेवा, नवाचार और दूरदर्शी नेतृत्व को समर्पित है।

अंधत्व निवारण की क्रांति के अग्रदूत

1970 के दशक में जब डॉ. जैन ने चित्रकूट की धरती पर कदम रखा, तब से उन्होंने नेत्र चिकित्सा को ग्रामीण और वंचित वर्गों तक पहुँचाने का संकल्प लिया। आज उनके नेतृत्व में सदगुरु नेत्र चिकित्सालय विश्वस्तरीय नेत्र चिकित्सा संस्थान बन चुका है।

हर वर्ष 1.55 लाख से अधिक नेत्र ऑपरेशन अत्याधुनिक तकनीक से किए जाते हैं

17 लाख से अधिक मरीजों को नेत्र सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं

मप्र-उप्र के कई जिलों में 130 प्राथमिक नेत्र जांच केंद्र संचालित

सालाना 4500 से अधिक नेत्र शिविरों के माध्यम से गांव-गांव पहुंचती सेवा

मोतियाबिंद बैकलॉग मुक्त अभियान – एक मॉडल

डॉ. जैन के नेतृत्व में चित्रकूट, पन्ना, सतना, बांदा, हमीरपुर और फतेहपुर जिलों को विशेष अभियान के अंतर्गत मोतियाबिंद बैकलॉग मुक्त बनाया गया। घर-घर स्क्रीनिंग, तत्काल सर्जरी और सामुदायिक भागीदारी से यह अभियान राष्ट्रीय मॉडल के रूप में उभरा।

चित्रकूट की धरती से अंतरराष्ट्रीय पहचान तक

आज सदगुरु नेत्र चिकित्सालय का नाम दुनिया के श्रेष्ठ नेत्र चिकित्सा संस्थानों में लिया जाता है। इस सफलता के केंद्र में हैं डॉ. बी.के. जैन, जिनकी सोच, सेवा और संकल्प ने हजारों लोगों को नई रोशनी दी है।

गर्व का क्षण, प्रेरणा की मिसाल

डॉ. जैन को पद्मश्री से सम्मानित किया जाना सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति की जीत है जो सेवा को धर्म मानता है। यह सम्मान चित्रकूट की माटी, संत परंपरा और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रमाण है।नेत्र सेवा को मिला राष्ट्रीय सम्मान: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पद्मश्री से सम्मानित डॉ. बी.के. जैन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button