उत्तराखंड

धामी सरकार महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के लिए संकल्पित : गणेश जोशी

रुद्रपुर । प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा है कि धामी सरकार महिला हितैषी नीतियों के कारण महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। वे रविवार को बाजपुर में मधुवन स्वायत्त सहकारिता एवं प्रधानमंत्री वन धन विकास केन्द्र में मसाला प्रसंस्करण इकाई और मधुवन कलस्टर कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

ग्राम्य विकास मंत्री जोशी ने कहा कि भूमि वन धन विकास केंद्र कलस्टर में जनजाति समूह की 308 महिलाएं जुड़ी है। उन्होंने कहा प्रदेश में 61 हजार समूह संचालित है, जिसमे 4 लाख से अधिक बहनें जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना की शुरुआत की है। इसके अंतर्गत प्रदेश की स्वयं सहायता समूहों व एकल उद्यमी बहनों द्वारा हस्तनिर्मित उत्पादों का बृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप बहनों ने 50 लाख रुपये से अधिक के उत्पादों की बिक्री की है।

इस दौरान मंत्री ने अल्ट्रा पुअर के तहत चयनित महिलाओं को सहायता राशि के चेक भी वितरित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा, जिला प्रभारी सुरेश चंद भट्ट, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, जिला परियोजना प्रबंधक सुरेश चंद्र, सहायक प्रबंधक राजेश श्रीवास्तव, सुरेश चंद पंत, उमा जोशी, सुनील उचाकोटी, रिजवान अली, सुनील कुमार सहित समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button