उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़राज्य खबरें

64वें सुब्रतो कप अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट- 2025 के खिलाड़ी अहसल को मिला प्रमाणपत्र

जिला संवाददाता – राजेश पाठक

जन एक्सप्रेस /  प्रतापगढ़: 64वें सुब्रतो कप अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट (2025) में प्रतिभाग करने पर खिलाड़ियों को आधिकारिक भागीदारी ( पार्टिसिपेशन ) प्रमाणपत्र प्रदान किए गए हैं। उसी क्रम में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए युवा फुटबॉलर असहल अहमद ने शानदार सहभागिता दर्ज की थी। ​अहसल अहमद ने अंडर-15 बॉयज़ वर्ग में सिटी मोन्टेसरी स्कूल के टीम सदस्य के रूप में इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। यह प्रतियोगिता भारत के पहले वायु सेनाध्यक्ष सुब्रतो मुखर्जी की याद में खेली जाती है। 64वें सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट 19 अगस्त 2025 को नई दिल्ली के डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्टेडियम में हुआ था। इस प्रतिष्ठित स्कूल फुटबॉल महाकुंभ में चार अंतरराष्ट्रीय टीमों सहित रिकॉर्ड 106 टीमें शामिल हुईं, जो दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु में तीन आयुवर्गों (सब-जूनियर और जूनियर) में खेली गयी थी। असहल कोहड़ौर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव निवासी एवं राजधानी लखनऊ में पीएसी में सिपाही एखलाग अहमद के बेटे हैं। अहसल के चाचा पूर्व जिला पंचायत सदस्य मैशाद अहमद के साथ ही मो. सईद, सादाब, एडवोकेट नईम अबसार अहमद ने उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button