उत्तर प्रदेशहरदोई

हरदोई में उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में बढ़ोतरी

1612 विक्रेताओं को मिलेगा लाभ

रिपोर्ट- बीजी मिश्र

हरदोई। उत्तर प्रदेश सरकार ने उचित दर विक्रेताओं यानी राशन दुकानदारों के लिए बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार, 17 अगस्त को लखनऊ स्थित लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उचित दर विक्रेताओं को राज्य सरकार के बजट से दिए जाने वाले अतिरिक्त लाभांश में बढ़ोतरी की घोषणा की गई। इस कार्यक्रम का प्रदेशभर में सजीव प्रसारण किया गया, जिसे विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों और उचित दर विक्रेताओं ने देखा और सुना। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के लिए प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में विशेष आयोजन किए गए। इसी क्रम में हरदोई जनपद की सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। इन कार्यक्रमों में मंत्री, विधायक, ब्लॉक प्रमुख समेत अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। जनपद के उचित दर विक्रेताओं ने भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और मुख्यमंत्री की घोषणा को सुना। कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी द्वारा नामित नोडल अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के कुशल पर्यवेक्षण में कराया गया। प्रशासन की ओर से सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने की व्यवस्था की गई थी।

90 रुपये से बढ़कर 125 रुपये प्रति कुंतल हुआ लाभांश

हरदोई के शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में विकासखंड परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री उच्च शिक्षा श्रीमती रजनी तिवारी की उपस्थिति में क्षेत्र के उचित दर विक्रेताओं ने मुख्यमंत्री के सजीव प्रसारण को देखा और सुना। मुख्यमंत्री द्वारा लाभांश बढ़ाए जाने की घोषणा के बाद उचित दर विक्रेताओं ने प्रसन्नता जाहिर की। सरकार की घोषणा के अनुसार उचित दर विक्रेताओं को वर्तमान में मिल रहा 90 रुपये प्रति कुंतल का लाभांश बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल किया गया है। लाभांश में हुई इस बढ़ोतरी को उचित दर विक्रेताओं के लिए महत्वपूर्ण राहत के तौर पर देखा जा रहा है।

प्रदेश के करीब 78 हजार से अधिक विक्रेताओं को लाभ

सरकार की इस घोषणा से उत्तर प्रदेश के लगभग 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेता लाभान्वित होंगे। उचित दर विक्रेता सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से पात्र लाभार्थियों तक खाद्यान्न पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में लाभांश में बढ़ोतरी से उनके आर्थिक हितों को मजबूती मिलने की उम्मीद है। हरदोई जनपद की बात करें तो यहां कुल 1612 उचित दर विक्रेताओं को इस बढ़े हुए लाभांश का लाभ मिलेगा। जनपद में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान उचित दर विक्रेताओं ने सरकार के इस फैसले पर खुशी जताई और इसे उनके हित में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय बताया। प्रदेश सरकार की इस घोषणा के बाद उचित दर विक्रेताओं को प्रति कुंतल अतिरिक्त लाभांश मिलेगा। इससे सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़े दुकानदारों को आर्थिक रूप से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। हरदोई की सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों के जरिए सरकार की घोषणा को उचित दर विक्रेताओं तक पहुंचाया गया।

https://youtu.be/iYBWCkHAUhU?si=E_lRDWeNOVrpKzmh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button