महादेवा में अर्धरात्रि कपाट खुलने पर उमड़ेगा भक्तों का रेला, ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों से बोले एसपी ,अपना स्वभाव रखे नम्र

जन एक्सप्रेस संवाददाता
रामनगर-बाराबंकी। विश्व विख्यात तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेवा में रविवार से ही भक्तों का भारी संख्या में पहुंचना शुरू हो गया है।जगह-जगह भक्त भजन-कीर्तन कर यहां के माहौल को और भी ज्यादा भक्ति मय कर दे रहे है। ऐसे में अर्धरात्रि में मंदिर के कपाट खुलने के बाद यह भक्तों का रेला उमड़े गा। कपाट खुलते ही श्रद्धालुहर-हर बम-बम के जयकारे के साथ आदि देव लोधेश्वर महादेव का जलाभिषेक करेंगे। जिसके लिए प्रशासन भी अपनी कमर कस चुका है। बीते 3 दिनों से लगातार जनपद के उच्च अधिकारियों ने यहां अपना डेरा बना रखा। जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों का असर भी दिख रहा है कि मेला परिसर के अंदर दुकान किस सामग्री के मूल्य निर्धारण, जलभराव व जल निकासी सहित साफ-सफाई व अन्य व्यवस्था चाक-चौबंद हो गई है। रविवार को मेले में लगे पुलिसकर्मियों की समीक्षा बैठक महादेवा ऑडिटोरियम में एसपी दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें कड़े दिशा निर्देश हैं कि सभी पुलिसकर्मी अपनी अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से करें। प्रतिबंधित मार्गों पर किसी भी वाहन को नहीं आने दे। आगे उन्होंने कहा सरयू नदी में किसी को स्नान नहीं करने दिया जाए। बोहनिया तालाब में बैरिकेडिंग के भीतर ही लोग स्नान करें। पर्याप्त नाव और गोताखोर उपस्थित रहे।

भीड़ आने वाले सभी मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए लगाए गए हैं जिससे लगातार लाइव लोकेशन मिलती रहेगी। मेले में अग्निशमन सुरक्षाकर्मी जागरूकता अभियान चलाते रहेंगे। इस मौके पर मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्रा ने कहा अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए जगह जगह पर सीसीटीवी कैमरे लग गए हैं जिन से 24 घंटे निगरानी की जा रही है अधिकतर चोरी आज की घटना अभरण के आसपास होती है। जहां तैनात सुरक्षाकर्मी सतर्क रहें। कोई भक्त मेला परिसर में ट्रैक्टर ट्राली लेकर नहीं आएगा। सभी तरह के वाहन मेला के बाहर पार्किंग स्थल पर खड़े किए जाएंगे। नवागत उपजिलाधिकारी अनुराग सिंह ने कहा कि संपूर्ण मेला परिसर को 4 सेक्टर में विभाजित किया गया है।

जिम में तैनात मजिस्ट्रेट लगातार निरंतर भ्रमणशील होकर मेला का जायजा लेते रहेंगे। पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्षित चौहान ने कहा कि मेले को 4 सेक्टर में बांटा गया है। मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए 4 डिप्टी एसपी, 4 प्रभारी निरीक्षक, 12 निरीक्षक, 20उपनिरीक्षक, 110 महिला आरक्षी,90 टीएसआई, 300 होमगार्ड सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी लगाए गए है। इस मौके पर रामसनेहीघाट क्षेत्राधिकारी जटाशंकर मिश्रा, कोतवाल सुरेश पांडेय, मेला प्रभारी चौकी इंचार्ज महादेवा धर्मेंद्र शुक्ला, खंड विकास अधिकारी अमित त्रिपाठी व प्रीति वर्मा सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।






