उत्तर प्रदेश

साइकिल सवार को मारी टक्कर,मौत…

बरेली: तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जब इसकी जानकारी परिवार के लोगों को मिली तो कोहराम मच गया। वहीं बस चालक मौके से फरार हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिवार के लोगों ने रोड जामकर हंगामा काटा। पुलिस ने समझा बुझाकर हंगामा शांत कराया। वहीं बस को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

थाना भमोरा के आलमपुर जाफराबाद गांव के रहने वाले 45 वर्षीय रामवीर गोस्वामी के बेटे अनिल ने बताया आज दोपहर 3 बजे साइकिल से सरदार नगर बाजार घर की सब्जी खरीदने के लिए जा रहे थे। तभी बबियाना मोड के पास तेज रफ्तार बरेली की तरफ से प्राइवेट बस ने बबियान मोड पर साइकिल सवार को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब इसकी जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने जमकर हंगामा काटा। वहीं चालक बस छोड़कर फरार हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हंगामा कर रहे परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर थाने भेजा और चालक की तलाश शुरू कर दी। रामवीर के बेटे अनिल ने बताया कि पिता गांव में जज्बानी मांग कर अपने घर का गुजर बसर करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button