उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़.राज्य खबरें

एसपी ने महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत मां बेल्हा देवी धाम का किया निरीक्षण

जन एक्सप्रेस /प्रतापगढ़: जिले में महाशिवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या पर शनिवार को एसपी दीपक भूकर द्वारा सीओ सिटी शिव नारायण वैस के साथ मां बेला देवी धाम का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, सीसीटीवी निगरानी तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को श्रद्धालुओं के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को विशेष सतर्कता बरतने एवं किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्णतः तैयार रहने के निर्देश दिए गए, ताकि महाशिवरात्रि पर्व शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button