खाना-खज़ाना

व्रत के लिए इस तरह बनाएं हरी चटनी

व्रत के दौरान अमूमन लोगों को अपने खान-पान पर अतिरिक्त ध्यान देना पड़ता है। दरअसल, जब हम व्रत रखते हैं तो उस दौरान कई चीजों को खाने पर प्रतिबंध होता है। ऐसे में पूरा दिन काफी अजीब लगता है। लेकिन अगर आप व्रत के दौरान भी नियमों को तोड़े बिना अपने टेस्ट बड का ख्याल रखना चाहते हैं तो ऐसे में व्रत के लिए हरी चटनी बना सकते हैं। यह ग्रीन चटनी व्रत के दौरान खाई जाने वाली किसी भी चीज का स्वाद कई गुना बढ़ा देंगे। तो चलिए आज इस लेख में हम जानते हैं व्रत के दौरान खाई जाने वाली हरी चटनी बनाने का तरीका-

आवश्यक सामग्री-

– धनिया के पत्तों का 1 छोटा गुच्छा

– 14-15 पुदीने के पत्ते

– 2 बड़े चम्मच हंग कर्ड

– 1 छोटा टमाटर

– 1 बड़ी हरी मिर्च

– 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

– स्वादानुसार व्रत का नमक (सेंधा नमक)

हरी चटनी बनाने का तरीका-

– सबसे पहले धनिया को अच्छी तरह साफ कर लें और उसे पानी से अच्छी तरह धोएं।

– अब पुदीने की पत्तियों को साफ करके धो लें।

– सभी चीजों को मिक्सर में डालकर पीस लें। आप कंसिस्टेंसी को ध्यान में रखते हुए पानी मिला सकते हैं।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button