देश

कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले चढ़ा सियासी पारा

जयपुर: कांग्रेस विधायक दल से पहले गहलोत समर्थक माने जाने वाले मंत्री शांति धारीवाल के घर मंत्री और विधायक जुटने लगे हैं। अभी तक धारीवाल के आवास पर मंत्री महेश जोशी गोविंद राम मेघवाल, विधायक के दानिश अबरार, जेपी चंदेलिया, महेंद्र चौधरी, आलोक बेनीवाल, चेतन डूडी पहुंच चुके हैं. हालांकि कुछ विधायकों और मंत्रियों का आना-जाना लगा हुआ है। मामले को लेकर जब विधायकों से पूछा गया तो उनका सिर्फ इतना कहना था कि उन्हें यहां बुलाया गया है। आपको बता दें राजस्थान में मुख्यमंत्री को लेकर सीएम आवास पर शाम 7 बजे विधायक दल की बैठक होने वाली है। बैठक में शामिल होने के लिए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रदेश प्रभारी अजय माकन जयपुर पहुंच गए है।

मुखिया को लेकर खींचतान

कि शाम को होने वाली इस बैठक से पहले कुछ चर्चाएं धारीवाल के आवास पर होने वाली बैठक में की जाएगी। इस बैठक को कांग्रेस आलाकमान पर दबाव के तौर पर देखा जा रहा है। गहलोत के मंत्री सुभाष गर्ग ने कहा कि यह रायशुमारी का समय नहीं है। गहलोत को दोनों पदों पर बने रहना चाहिए। गर्ग ने कहा कि जिन लोगों ने बीजेपी के सहयोग से सरकार गिराने की कोशिश की उन्हें सत्ता सौंपने की तैयारी की जा रही है। इससे पार्टी और सरकार दोनों कमजोर हो सकते हैं। गर्ग ने कहा कि जिन 102 विधायकों ने सरकार बचाई थी उनका सम्मान करना चाहिए। सहयोगी दलों से पूछा जाना चाहिए कि आगे सरकार कैसे बचेगी। गहलोत समर्थक मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने इस मामले दो कदम आगे बढ़ते हुए कहा कि हम सोनिया गांधी और राहुल गांधी अनुरोध करेंगे।

गहलोत बोले- नई पीढ़ी को कमान मिले

इस बीच सीएम गहलोत ने जैसलमेर से जयपुर रवाना पहले जैसलमेर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को चांस मिले। मुझे कांग्रेस आलाकमान जो भी जिम्मेदारी देगा,मैं उसे निभाऊंगा। आज देश में हालात बहुत खतरनाक हैं। देश का लोकतंत्र खतरे में है। देश में ईडी, सीबीआई का दुरुपयोग हो रहा है। सीएम गहलोत ने कहा कि मेरी कलम गरीब के लिए चली है। उनके हक में चली है। मैं अंतिम सांस तक राजस्थान के लोगों की सेवा करता रहूंगा।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button