उत्तर प्रदेशचित्रकूटराज्य खबरें

भरतकूप पुलिस को बड़ी सफलता, 9 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मिली कामयाबी

जन एक्सप्रेस/ चित्रकूट: मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भरतकूप थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक आरोपी को भारी मात्रा में अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह व उनकी टीम ने ग्राम गढ़वा, थाना मऊ, जनपद चित्रकूट निवासी पुष्पराज सिंह को एक झोले में रखे 9 किलो 400 ग्राम सूखा गांजा के साथ नवनिर्मित श्मशान भूमि, भरथौल रोड, थाना भरतकूप क्षेत्र से पकड़ा।

इस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना भरतकूप में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि वह यह गांजा कहां से लाया और कहां सप्लाई करने वाला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button