बिहार

पहले राहुल फिर शरद पवार, नीतीश के मिशन दिल्ली का पूरा रोडमैप तैयार

बिहार:  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता पर जोर देते हुए ये कहते नजर आ रहे हैं कि सभी दलों को आपसी मतभेद भुलाकर जनता की भलाई के लिए आगे आना चाहिए। लोगों को बीजेपी का विकल्प मुहैया कराना चाहिए। बिहार की राजधानी पटना में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के जरिये पार्टी ने साफ संकेत दिए हैं कि नीतीश कुमार पटना से दिल्ली की यात्रा पर निकलेंगे। नीतीश की पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बीजेपी को 2024 में 50 सीटों पर समेटने का नारा दे ही दिया है, इसके लिए खास रणनीति भी बना ली है। जेडीयू सुप्रीमो नीतीश कुमार का मिशन दिल्ली अगले हफ्ते से शुरू होगा। वह 5 सितंबर को दिल्ली आ रहे हैं।

चार दिनों तक यहां रहेंगे। दिल्ली आने से ठीक पहले उन्होंने बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने ये भी कह दिया कि अगर 2024 आम चुनाव में विपक्ष एक साथ आने में सफल हो गया तो जनता भी उनके साथ हो जाएगी। सूत्रों के अनुसार नीतीश कुमार की 6 सितंबर को राहुल गांधी से मुलाकात हो सकती है। पहले उनकी सोनिया गांधी से मीटिंग होनी थी। लेकिन सोनिया गांधी मां के निधन के बाद वो अब तक स्वदेश नहीं लौटीं हैं। बता दें कि राहुल भी 6 सितंबर को शाम तमिलनाडु के लिए निकल जाएंगे, जहां से वो भारत जोड़ो यात्रा का आगाज करने वाले हैं।

इसके अलावा एनसीपी चीफ शरद पवार से भी नीतीश की होगी। सूत्रों के अनुसार, इस मीटिंग में यूपीए के नए सिरे से गठन को लेकर चर्चा हो सकती है। पिछले कुछ समय से शरद पवार लगातार बदले वक्त के हिसाब से नये सिरे से यूपीए के गठन की बात करते रहे हैं। कांग्रेस भी इस मामले में सहमत होती दिख रही है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button