उत्तर प्रदेशहाथरस

जन एक्सप्रेस की खबर का बड़ा असर: सट्टे का वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने मारी रेड, 6 सटोरिए गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/ हाथरस |जन एक्सप्रेस द्वारा सट्टे से जुड़ा वीडियो प्रसारित किए जाने के बाद हाथरस पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सट्टा खेलते हुए 6 सटोरियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने यह कार्रवाई हाथरस किला रेलवे स्टेशन के पीछे की, जहां लंबे समय से सट्टा खेले जाने की सूचना मिल रही थी। जन एक्सप्रेस द्वारा वीडियो वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर दबिश देकर सभी आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से 19 हजार 500 रुपये नकद, 5 मोबाइल फोन और 2 कैलकुलेटर बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।इस कार्रवाई से सट्टा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है और इलाके में पुलिस की सख्ती का संदेश गया है।

योगेन्द्र कृष्ण नारायण शर्मा, CO सदर, हाथरस(उन्होंने बताया कि अवैध सट्टे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर ऐसे अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button