विदेश

पुतिन पहुंचे रूस के कब्जे वाले यूक्रेनी शहर मारियुपोल

Listen to this article

मारियुपोल । अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय हेग से युद्ध अपराध के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहली बार सामने आए। पुतिन ने रविवार को यूक्रेन में रूस के कब्जे वाले शहर मारियुपोल का दौरा किया।

मारियुपोल यूक्रेनी शहर डोनेट्स्क इलाके में स्थित है। यह पिछले साल मई से रूस की सेना के कब्जे में है। पुतिन हेलीकॉप्टर से मारियुपोल पहुंचे। बाद में कार से शहर का दौरा किया और स्थानीय नागरिकों से बातचीत की।

मारियुपोल में अपने सैन्य अभियान के शीर्ष अफसरों से भी मुलाकात की। इनमें चीफ ऑफ जनरल स्टाफ वालेरी गेरासिमोव भी शामिल हैं। वालेरी यूक्रेन में रूस के आक्रमण के प्रभारी हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button