मनोरंजन

निर्देशक प्रियदर्शन,अक्षय कुमार को लेकर फिर बनाएंगे फिल्म

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक प्रियदर्शन खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार को लेकर फिर से फिल्म बना सकते हैं। प्रियदर्शन ने अक्षय कुमार को लेकर हेराफेरी, गरम मसाला , भागमभाग और भूल भुलैया जैसी हिट फिल्में बनायी है। प्रियदर्शन एक बार फिर से अक्षय को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। प्रियदर्शन, अक्षय को लेकर एक हॉरर फिल्म ला रहे हैं, जिसकी शूटिंग दोनों जल्द शुरू करने वाले हैं।

प्रियदर्शन ने बताया,अब जब मैंने राम मंदिर के इतिहास पर अपनी डॉक्यूमेंट्री-सीरीज पूरी कर ली है, तो मेरी सबसे महत्वपूर्ण फिल्म जिस पर मैं काम शुरू कर रहा हूं वो अक्षय के साथ है। जिसे एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं। ये कॉमेडी के साथ हॉरर फिल्म है। भूल भुलैया साइकोलॉजिकल थ्रिलर थी, लेकिन यह भारत के सबसे पुराने अंधविश्वास काले जादू पर आधारित एक फैंटेसी फिल्म होगी। अक्षय के साथ काम करना हमेशा सुखद होता है। हमारी पहली फिल्म से लेकर इस फिल्म तक, उनके साथ सब कुछ हमेशा अच्छा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button