देश

किसानों के समर्थन में धरने पर बैठे राजेंद्र राठौड़, भाजपा के धरने में गूंजी सिंचाई पानी की पीड़ा

श्रीगंगानगर । शेयर के मुताबिक सिंचाई पानी की मांग कर रहे किसानों के समर्थन में मंगलवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ धरने पर बैठे। यह धरना जिला भाजपा ने भगतसिंह चौक के पास लगाया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने किसानों को शेयर के मुताबिक 2800 क्यूसेक सिंचाई नहीं मिलने के मुद्दे पर कांग्रेस की गहलोत सरकार पर जुबानी हमले किए, वहीं कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार आने पर सिंचाई पानी संबंधी कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। धरने को सरदूल सिंह कंग, विनीता आहुजा, सीताराम मौर्य, सीताराम बिश्नोई, अशोक नागपाल, सुरेंद्रपाल सिंह टीटी, सांसद निहालचंद, विधायक बलवीर लूथरा, विधायक संतोष बावरी, महेंद्र सिंह सोढ़ी व गुरवीर सिंह बराड़ आदि संबोधित किया।

धरने में विधायक राम प्रताप, भाजपा के संभाग प्रभारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष शरणपाल सिंह, संजय महीपाल, संजय मूंदड़ा, अंजू सैनी, पूर्व विधायक पवन दुग्गल, महेश पेड़ीवाल, बहादर चंद नारंग, प्रदीप धेरड़, पूर्व अध्यक्ष आत्माराम तरड़, पूर्व विधायक ओपी महेंद्रा, प्रदीप खींचड, सारिका चौधरी, बबीता गौड़, बलदेव सिंह बराड़, राजकुमार सोनी, वीरेंद्र राजपाल, जुगल डूमरा, विजेंद्रपाल सिंह 3 सीसी, चेष्ठा सरदाना आदि कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button