देश

मुंबई: बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर चार कार और एंबुलेंस की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 8 घायल

मुंबई। मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर बुधवार तड़के साढ़े तीन बजे चार कार और एंबुलेंस की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में घायल 8 लोगों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया गया । यह जानकारी वर्ली पुलिस ने दी।

पुलिस के अनुसार बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर दो वाहनों की टक्कर पर एंबुलेंस बुलाई गई। सी लिंक पर तेज गति से आ रही एंबुलेंस और तेज रफ्तार अन्य कारें टकरा गईं। इन वाहनों की चपेट में 13 लोग आ गए। इनमें से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दो घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। अभी तक मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button