लखनऊ

पूर्व CM मुलायम सिंह यादव का निधन

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव का आज गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया है । वह 8 वर्ष के थे । तबीयत खराब होने की वजह से मुलायम सिंह यादव को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 2 अक्टूबर से लगातार उनकी तबीयत चिंताजनक बनी हुई थी। उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। उनके निधन की जानकारी उनके बेटे और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दी है। मुलायम सिंह यादव समाजवादी धरा के वरिष्ठ नेताओं में से थे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहने के अलावा मुलायम सिंह यादव देश के रक्षा मंत्री भी रहे हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी। उनका पूरा परिवार राजनीति में है। मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब होने के बाद से लगातार उनके स्वस्थ होने की कामना की जा रही थी। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अखिलेश यादव से फोन पर बात की थी और उनका हालचाल जाना था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी हॉस्पिटल पहुंचे थे और मुलायम सिंह यादव की तबीयत की जानकारी ली थी।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button