देश
कांग्रेस में उठापटक के बीच सोनिया गांधी से मिले एके एंटनी
कांग्रेस में इन दिनों सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। राजस्थान कांग्रेस संकट के बीच पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव भी होने हैं। स्थिति फिलहाल ऐसी है कि पार्टी के समक्ष एक बड़ी चुनौती यह है कि आखिर कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में किसे खड़ा किया जाए, क्योंकि शशि थरूर पहले से ही इस अध्यक्ष पद की रेस में नामांकन भरने का मूड बना चुके हैं। हालांकि, सूत्र यह दावा कर रहे हैं कि गांधी परिवार कोई मजबूत उम्मीदवार उतारने के पक्ष में है। पहले इसमें अशोक गहलोत का नाम चल रहा था। लेकिन जिस तरीके से राजस्थान में राजनीतिक उठापटक मचा, उसके बाद से अशोक गहलोत इस रेस में पिछड़ गए। अब अशोक गहलोत के विकल्प पर लगातार विचार किया जा रहा है।