उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहाथरस

सासनी पुलिस ने वाहन चोर व मोबाइल स्नैचर गैंग का किया भंडाफोड़, 4 शातिर गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/ हाथरस : सासनी थाना पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल छिनैती करने वाले एक शातिर गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 चोरी/लूटी गई मोटरसाइकिलें और 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। पुलिस ने हॉटस्पॉट क्षेत्रों को चिन्हित कर सर्विलांस और सघन चेकिंग अभियान के दौरान गैंग के सदस्यों को दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने हाथरस सहित आसपास के क्षेत्रों में बाइक चोरी और मोबाइल छिनैती की कई वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस अब इनके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है ताकि अन्य मामलों का खुलासा किया जा सके।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button