मनोरंजन

प्रदीप पांडे चिंटू की फिल्म ‘हिंदुस्तानी’, होली के अवसर पर होगी रिलीज…

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता प्रदीप पांडे चिंटू की फिल्म ‘हिंदुस्तानी’ होली के अवसर पर बिहार, पंजाब और गुजरात में रिलीज होगी। वेब म्यूजिक और सांवरे फिल्म्स प्रस्तुत विजय यादव कृत फिल्म हिंदुस्तानी देश भक्ति से प्रेरित फिल्म है।

इस फिल्म को लेकर विजय यादव ने कहा कि हिंदुस्तानी सभी भारतीयों को पसंद आने वाली एक शानदार फिल्म है, जिसका निर्माण भव्य पैमाने पर बड़े बजट के साथ किया गया है। इस फिल्म में प्रदीप पांडे चिंटू ने अपने अभिनय से कहानी को जीवंत कर दिया है साथ ही सभी कलाकारों ने अपना दिया है। इसलिए मैं भोजपुरी के तमाम दर्शकों से यह अपील करूंगा कि आप होली के अवसर पर इस फिल्म को जरूर देखें और होली के साथ-साथ मनोरंजन को भी यादगार बनाएं।

वहीं फिल्म को लेकर प्रदीप पांडे चिंटू ने कहा कि हिंदुस्तानी एक सच्चे भारतीय की कहानी पर आधारित फिल्म है। यह फिल्म लोगों को अपने से जोड़ने का काम करेगी। इस फिल्म में मेरी भूमिका अहम है और मुझे लगता है कि दर्शकों को वह एक अलग फील देने वाली है। फिल्म की कहानी ने मुझे भी प्रभावित किया है और जब यह पर्दे पर आएगी तो उम्मीद है कि सबों को भी अपनी ओर आकर्षित करेगी। इस फिल्म के गीत और संगीत भी बेहद लाजवाब है तो संवाद भी लोगों को रिझाने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button