उत्तर प्रदेशबहराइच

सेवा से संतृप्तिकरण अभियान में आयोजित हुआ कन्या जन्मोत्सव

25 नवजात कन्याओं को दिए गए विभिन्न प्रकार के उपहार

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

बहराइच। विकास खण्ड महसी अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय बैकुण्ठा में गुरुवार का आयोजित सेवा से संतृप्तिकरण शिविर के दौरान महिला कल्याण विकास विभाग द्वारा ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ अभियान के तहत कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। विधायक महसी सुरेश्वर सिंह ने केक काटकर कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

इसके उपरान्त उन्होंने 25 नवजात कन्याओं को ड्रेस, हिमालय बेबी किट, मच्छरदानी, मिष्ठान व अन्य उपहार का वितरण किया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पाण्डेय, विधायक प्रतिनिधि अखण्ड प्रताप सिंह ‘‘गोलू भईया’’, मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, एसडीएम महसी राकेश कुमार मौर्या, डीडीओ महेन्द्र कुमार पाण्डेय, डीडी एग्री टीपी शाही, पीडी डीआरडीए राज कुमार, डीसी एनआरएलएम रामेन्द्र कुशवाहा, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार पाण्डेय, डीपीओ राज कपूर, बीडीओ महसी हेमन्त यादव व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button