विदेश
कैंसर से मौत के मामले कम करने के लिए महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने देश में कैंसर के कारण होने वाली मौत के मामले कम करने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की है। अमेरिका में हृदय संबंधी बीमारी के बाद मौत का सबसे बड़ा कारण कैंसर है। अपने बड़े बेटे ब्यू को 2015 में कैंसर के कारण खो चुके बाइडन ने कहा कि लोगों की जान बचाए जाने के मामले बढ़ने के बावजूद कैंसर अमेरिका में हृदय संबंधी बीमारी के बाद मौत का अब भी दूसरा बड़ा कारण है।






