देश

विकास के दम पर नगरीय निकायों में अब बनेगी ट्रिपल इंजन की सरकार

हमीरपुर । केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने गुरुवार को यहां हमीरपुर में पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने मतदाताओं से अपील भी कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए मतदाता अपने घर से निकलें।

हमीरपुर जिले में नगर पालिका की तीन और नगर पंचायत की चार सीटों के लिए मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। सात सीटों के चेयरमैन पद के लिए सौ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वहीं 124 वार्ड सभासदों के लिए 830 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। केन्द्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने हमीरपुर के रमेड़ी स्थित पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास के बहुत कार्य कराए गए है।

हमीरपुर नगर में भी विकास कराए गए हैं। अबकी बार निकाय चुनाव में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। मंत्री ने कहा कि मतदाताओं में वोटिंग को लेकर बड़ा उत्साह है। भाजपा निकाय चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button