देश

राम रहीम सिंह को एक बार फिर मिली 50 दिन की पैरोल…

चंड़ीगढ़। रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर 50 दिन की पैरोल मिल गई है। वो आज या कल में जेल से बाहर आ सकता है।

बता दें कि गुरमीत राम रहीम इस समय रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है। 29 दिन पहले ही राम रहीम पैरोल काट दोबारा जेल लौटे थे। लेकिन अब एक बार फिर से वह जेल से बाहर आएंगे।

जानकारी के अनुसार, हरियाणा सरकार ने बाबा राम रहीम को 50 दिन की पैरोल दी है। इस दौरान वह यूपी बागपत के बरनावा आश्रम में रहेगा। शुक्रवार शाम या फिर शनिवार सुबह राम रहीम रोहतक जेल से बाहर निकलेगा। बता दें कि हरियाणा के जेल नियमों के अनुसार, कोई भी सजायाफ्ता कैदी साल में 70 दिन पैरोल ले सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button