मध्यप्रदेश

शिवराज कैबिनेट की विशेष बैठक आज, युवाओं के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेगी सरकार

भोपाल । मध्य प्रदेश में चुनावी साल को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हर वर्ग को साधने की कोशिश में जुटे हुए है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज बुधवार को विशेष कैबिनेट बैठक बुलाई है। यह बैठक दोपहर 11:30 बजे मंत्रालय में होगी। बैठक में युवाओं से जुड़ी कई योजनाओं पर निर्णय लिया जा सकता है।

शिवराज सरकार विशेष कैबिनेट में युवाओं के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री कौशल कमाई योजना के प्रस्ताव पर चर्चा कर मंजूरी मिल सकती है। इसमें युवाओं के लिए बनाई जा रही योजनाओं पर भी विचार कर निर्णय लिया जाएगा। तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग इसका प्रस्ताव कैबिनेट में प्रस्तुत करेगा। इस योजना के जरिए भाजपा सरकार विधानसभा चुनाव में युवाओं को साधने का प्रयास में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button