उत्तराखंड

कुमाऊं-तराई को बड़ी सौगात: काठगोदाम से नई दिल्ली वंदे भारत समेत 11 नई ट्रेनें जल्द

जन एक्सप्रेस/उत्तराखंड: कुमाऊं और तराई के यात्रियों के लिए रेलवे जल्द ही बड़ी खुशखबरी देने वाला है। काठगोदाम से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, रेलवे ने इस रूट सहित कुल 11 जोड़ी ट्रेनों के संचालन का प्रस्ताव भेजा है। मंजूरी मिलते ही यात्रियों को कई बड़े शहरों तक सीधी और तेज रेल सेवा का फायदा मिलेगा।

जानकारी के अनुसार, काठगोदाम-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन चलाई जाएगी। इसके अलावा इज्जतनगर-चंडीगढ़ वंदे भारत भी छह दिन चलेगी। रामनगर-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस दो दिन, जबकि काठगोदाम-सूबेदारगंज एक्सप्रेस रोजाना चलाई जाएगी। इसी तरह इज्जतनगर लालकुआं-हरिद्वार, लालकुआं-यशवंतरावपुर और लालकुआं-कानपुर एक्सप्रेस सप्ताह में एक-एक दिन चलाने की योजना है।

कासगंज-नई दिल्ली एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन, कासगंज-सिकंदराबाद एक्सप्रेस प्रतिदिन और कासगंज-वाराणसी एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलाने का प्रस्ताव है। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज सिंह ने बताया कि अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद यात्रियों को दिल्ली, हरिद्वार, चंडीगढ़, उदयपुर, कटड़ा, वाराणसी और सिकंदराबाद तक सीधी और आधुनिक ट्रेन सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। लंबे समय से इंतजार कर रहे कुमाऊंवासियों के लिए यह सौगात ऐतिहासिक साबित होगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button