
जन एक्सप्रेस/विकास नगर: विवेक सिंह कुटियाल ने कोतवाली विकास नगर का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विवेचकों को लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कोतवाली में उपलब्ध सरकारी संपत्ति, आर्म्स और एम्यूनिशन का जायजा लिया। जिसका रखरखाव संतोषजनक पाया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों को वेपन हैंडलिंग का अभ्यास कराया गया तथा शस्त्रों की साफ-सफाई और रखरखाव संबंधी आवश्य दिशा-निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने कोतवाली परिसर, भवन और बैरक का निरीक्षण किया, जहां साफ-सफाई और रखरखाव संतोषजनक पाया गया। मालखाने का निरीक्षण करते हुए सरकारी संपत्ति के सही रखरखाव और अभिलेखों के मिलान के निर्देश दिए गए। साथ ही लंबित माल मुकदमों के शीघ्र निस्तारण और एमवी एक्ट के तहत जब्त वाहनों की नियमानुसार नीलामी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए मालखाना मोहर्रिर को निर्देशित किया गया। उन्होंने कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण करते हुए सीसीटीएनएस और अन्य सॉफ्टवेयर के प्रभावी उपयोग के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए।
इसके अलावा सीएम पोर्टल एवं अन्य ऑनलाइन माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का समयसीमा के भीतर निस्तारण कर संबंधित विभाग को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। इस मौके पर कोतवाल विनोद गुसाई, एसएसआई शिशुपाल राणा, एस आई संदीप पवार, मयंक त्यागी, आदि मौजूद रहे।






