वायरल

बुलंदशहर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख की घर के अंदर गला रेतकर हत्या

जन एक्सप्रेस / बुलंदशहर: खुर्जा के पूर्व ब्लॅाक प्रमुख विनोध चौधरी की गला रेतकर हत्या कर दी गई है घर के बिस्तर पर खून से लथपथ हालत में शव मिला. जब इस सनसनीखेज वारदात की खबर पुलिस अधीक्षक (एसपी) देहात सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए. वह मकान पर अकेले ही रहते थे शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच-पड़ताल की जा रही है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के जाहिदपुर अड्डे के पास का है. यहां आज सुबह दुकान के पीछे बने एक मकान के अंदर बिस्तर पर लहूलुहान अवस्था में विनोद चौधरी (49) का शव मिला. इस मकान में वो अकेले रहते थे. उनकी पत्नी-बच्चे दिल्ली में है. चौधरी जेवर और खुर्जा से दो बार ब्लॉक प्रमुख भी रह चुके थे. मौके पर पहुंचे एसपी देहात डॉ तेजवीर सिंह ने कहा कि सुबह-सुबह डायल-112 को सूचना मिली थी कि जाहिदपुर में एक शख्स का शव मिला है . जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं बकौल एसपी देहात मौके से अहम सुराग मिले हैं. जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा. दोषियों को गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी. फिलहाल टीमे लगा दी गई है. जांच पड़ताल
आगे चलती रहेगी. सीसीटीवी चेक किए जा रहे है और लोगों से भी पूछताछ चल रही है. मृतक के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे. हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका भी जताई जा रही है. परिजनों को सूचना दे दी गई है शव को पोस्टमार्टम के लिए सौंपा दी गया .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button