उत्तर प्रदेशहमीरपुरहादसा

मौदहा बांध में नहाते समय तेज बहाव में बहा युवक, गहरे पानी में डूबा

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर : हमीरपुर के मौदहा बांध में दोस्तों के साथ घूमने गया युवक नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर गहरे पानी में डूब गया, घटना की जानकारी मिलते ही राठ पुलिस ने मौके पर पहुँचकर गोताखोरों की मदद से डूबे युवक की तलाश शुरू की, लेकिन डूबे युवक का कोई अता पता नहीं चल सका, जबकि बांध में डूबे युवक के भाई ने उसकी हत्या कर लाश को गायब करने का आरोप लगाया है। वही घटना की जानकारी देते हुये राठ सीओ ने बताया कि राठ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकौना निवासी 24 वर्षीय बंशगोपाल उर्फ रोहित पुत्र आशाराम पाठक अपने दोस्तों के साथ विर्मा नदी पर छानी बुजुर्ग के सरसेदा माफ गाँव में बने मौदहा बांध घूमने गया था, घूमने के दौरान डैम में नहाते वक्त वो तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया। युवक के डूबने की जानकारी मिलते ही एसडीएम, सीओ सहित राठ पुलिस मौके पर पहुंचकर डैम में डूबे युवक को गोताखोरों की मदद से ढूंढने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन काफी कोशिश के बावजूद युवक का शव बरामद नहीं हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button