PM मोदी का मिशन गुजरात, दो दिन के दौरे में तोहफों की बरसात
विधानसभा चुनावों में अब कुछ ही महीने शेष रह गए हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सूरत और भावनगर में रोड शो किया और नई परियोजनाओं और विकास कार्यों की शुरुआत की। पीएम मोदी ने अपने दो दिन के दौरे में तोहफों का पिटारा खोल दिया। इस दौरान पीएम मोदी ट्रेन में सफर करते भी नजर आए और जनता के दिल की बात जानने की भी कोशिश की। कभी गरबा कार्यक्रम में शिरकत की तो कभी नेशनल गेम्स के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंच गए। सड़कों पर रोड शो किया तो जनता को भी संबोधित किया। नवरात्रि के पावन मौके पर मां अंबा का आशीर्वाद लेना भी प्रधानमंत्री नहीं भूले। इसके साथ ही देश के लोगों की सेवा करने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। 2014 के बाद से गुजरात में और साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सरकारों के कार्यों का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने पिछली सरकारों को जमकर निशाने पर भी लिया। प्रधानमंत्री ने सूरत और भावनगर में अपने संबोधन में राज्य के लोगों को “डबल इंजन” सरकारों के लाभों की याद दिलाया।






