उत्तराखंड

राजनाथ सिंह ने पड़ोसी देशों से बेहतर संबंध निभाने के साथ ही उनको दो टूक दी चेतावनी

काशीपुर: काशीपुर में भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के विजय संकल्प रैली में शामिल होने आए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पड़ोसी देशों से बेहतर संबंध निभाने के साथ ही उनको दो टूक चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि भारत दोस्ती से अधिक पड़ोसी पर भरोसा करता है, दोस्त बदल जाते हैं, लेकिन पड़ोसी नहीं बदलते, जो लोग आंख दिखाएंगे, हम उन्हें बड़ी आंखों से देखेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत का कद बड़ रहा है।
शुक्रवार को रामलीला मैदान में भाजपा के विजय संकल्प रैली के मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रत्याशी अजय भट्ट, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा आदि ने स्वागत किया। राजनाथ सिंह ने काशीपुर से उत्तराखंड के कुमाऊं व गढ़वाल के लोगों को संबोधित किया। बोले, यहां पर कण कण में देवों का वास है। देश की सुरक्षा में देवभूमि के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी सैनिकों के प्रति बेहद सम्मान रखते हैं। प्रधानमंत्री बनते है वन रैंक वन पेंशन लागू किया। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हो रहा है। देश की सीमाएं सुरक्षित है। दुनिया भारत को देख रही है। पहले भारत क्या बोल रहा है, भारत की बातों पर कोई गंभीरता से नहीं लेता था।

आज भारत शक्तिशाली देशों में शामिल है। बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर देश आगे बढ़ रहा है। अटल बिहारी बाजपेयी कहते थे कि दोस्त से पहले पड़ोसी काम आता है। दोस्त बदल जाता है, लेकिन पड़ोसी नहीं बदलता है। पड़ोसी देशों से बेहतर संबंध बनाने की कोशिश की जाती है। उसके चरित्र को देखा जाता है।

यदि कोई देश को आंख देखाएगा तो आज भारत बड़ी आंखों से उसे देखेगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने विदेशों में भी भारत की ताकत को दिखाने का काम किया है। इससे सीमा पर तैनात सैनिक भी गौरवांवित है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड बनाने में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह की भूमिका अहम रही है। सभी दल राजनाथ सिंह का आदर करते हैं। कहा कि उत्तराखंड से राजनाथ सिंह का गहरा लगाव है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button