उत्तर प्रदेशलखनऊ

तिरंगे की रोशनी में नहाया लखनऊ, गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति का भव्य नज़ारा

जन एक्सप्रेस/लखनऊ।गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग गई। शहर के सबसे वीआईपी इलाके हजरतगंज को तिरंगे की आकर्षक और भव्य लाइटों से सजाया गया है, जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं।मुख्यमंत्री आवास से लेकर हजरतगंज तक की प्रमुख सड़कों और चौराहों पर तिरंगे की रोशनी जगमगा रही है। सड़कें, इमारतें और चौराहे राष्ट्रभक्ति के प्रतीकों से सजे हुए नजर आ रहे हैं, जिससे शहर का माहौल उत्सवमय हो गया है।

इसके साथ ही लखनऊ के सभी सरकारी भवनों को भी तिरंगे की लाइटों से रोशन किया गया है। शाम ढलते ही पूरा शहर रोशनी से जगमगा उठा और हर ओर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। लोग इस नज़ारे को देखने के लिए रुक-रुक कर तस्वीरें और वीडियो भी बनाते नजर आए।गणतंत्र दिवस को लेकर प्रशासन द्वारा की गई यह भव्य सजावट राजधानी की खूबसूरती में चार चांद लगा रही है और आमजन में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button