देश

मुख्यमंत्री और अन्य विशिष्ट जनों ने राज्यपाल के जन्म दिन पर दी बधाई

जयपुर । राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के जन्मदिन पर शनिवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उन्हें फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दी। शर्मा ने राज्यपाल को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए कामना की।

राज्यपाल बागडे के जन्मदिन पर उनके निवास स्थान छत्रपति संभाजी नगर में शनिवार प्रातः से ही उन्हें मिलकर जन्म दिवस की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। उन्हें केंद्रीय मंत्रियों, राज्य के मुख्यमंत्रियों, राजस्थान के मंत्री और विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट व्यक्तियों, सांसद, विधायकों, अन्य जनप्रतिनिधि , गणमान्य लोगों और आमजन ने भी जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके सुदीर्घ और स्वस्थ जीवन के लिए मंगलकामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button