उत्तर प्रदेशलखनऊ

ललितपुर जेल में बदमाश के पास मिला मोबाइल: तीन जेल अधिकारी सस्पेंड

जन एक्सप्रेस ललितपुर/लखनऊ :जेल में बंद बदमाश ज्ञानेंद्र ढाका के पास तलाशी के दौरान मोबाइल फोन बरामद हुआ। यह घटना जेल प्रशासन के लिए बड़ा झटका साबित हुई है।इस गंभीर लापरवाही के बाद जेलर जीवन सिंह, डिप्टी जेलर प्रिंस बाबू और जेल वार्डन आकाश कुशवाहा को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है।जेल प्रशासन का कहना है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े नियम लागू किए जाएंगे और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस मामले ने जेल सुरक्षा और अधिकारियों की सतर्कता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अधिकारियों के सस्पेंड होने के बाद जेल में सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जा रही है।प्रशासन ने कहा है कि इस घटना की गहन जांच की जाएगी और दोषियों को कानून के अनुसार दंडित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button