:जौनपुरउत्तर प्रदेश

इंटरसिटी ट्रेन पर अराजक तत्वों ने की अंधाधुंध पत्थरबाजी

ट्रेन में सवार यात्रियों में बना दहशत का माहौल, पुलिस पत्थरबाजों की बजाएगी ईंट से ईंट

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : थाना क्षेत्र के कटवार हाल्ट व सरसरा हाल्ट के बीच जौनपुर से रायबरेली जाने वाली इंटर सिटी ट्रेन पर कुछ अराजक तत्वों ने बुधवार को पत्थर बाजी की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पत्थरबाजी में ट्रेन के कई खिड़की का शीशा टूट गया है, इसमें कुछ यात्री भी घायल हुए है। लेकिन उनका नाम नहीं पता चल पाया है। अचानक ट्रेन पर हुई पत्थरबाजी से ट्रेन के यात्रियों में दहशत फैल गयी।

आरपीएफ प्रभारी जंघई प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि जौनपुर से रायबरेली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस कटवार हाल्ट स्टेशन पहुंची तभी अचानक चेन पुलिंग कर दिया गया। जैसे ही ट्रेन रुकी करीब 6 लोग ट्रेन पर अंधाधुंध पत्थर चलाने लगे। यह देख कोच में बैठे यात्री में चीख पुकार मच गई। लोग कोच में ही आड़ लेकर छुपने लगे। पत्थर लगने से चोट लग गयी। कोच के कई खिड़की के शीशे टूट गए। कुछ यात्रियों को भी पत्थर लगने से चोट लग गयी है। कुछ देर बाद ट्रेन रवाना हुई। आरपीएफ प्रभारी जंघई प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लिया जा रहा है। उसके आधार पर सभी को चिन्हित किया जा रहा है। इसमें मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button