Crimeउत्तर प्रदेशजौनपुर

लूट के दूसरे दिन आरोपी पुलिस की पकड़ से कोसों दूर

सीसीटीवी फुटेज के सहारे आरोपियों की तलाश मे जुटीं पुलिस

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत निजामपुर चौराहे के समीप शुक्रवार की सुबह दिनदहाड़े अज्ञात कार सवार बदमाशो ने फ्रेंचाइजी संचालक से असलहे के दम पर लूट की घटना को अंजाम देते हुए संचालक को गोली मारकर घायल कर दिया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के सहारे आरोपियों की शिनाख्त मे जुटी हुई है। 36 घंटे बाद भी लूट के आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है ।
कौडिया गांव निवासी मोहम्मद सऊद पुत्र तौफीक का क्षेत्र के निजामपुर गांव स्थित वेस्टर्न यूनियन व पंजाब नेशनल बैंक की फ्रेंचाइजी चलाता है। शुक्रवार की सुबह कार सवार पांच अज्ञात बदमाशों ने लूट की नीयत से उक्त दुकान में घुसकर लूट का प्रयास किया मौके से नकदी नही बरामद हुई तो लूटेरों ने लैपटॉप लूटकर भागने लगे उसी दौरान संचालक ने असलहा धारी एक बदमाश से भिड़ गया। और असलहा छीनने का प्रयास किया तभी बदमाशों ने संचालक पर गोली चलाई। गोली उसके पैर में जाकर लग गई बदमाश भीड़ को इकट्ठा होते देख असलहा छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने संचालक को इलाज हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहा चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button